फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुर निवासी रणजीत (28 वर्ष) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। गांव पथाना के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें