मंडी अटेली। नारनौल रेवाड़ी मार्ग पर स्थित गांव बजाड़ के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव बजाड़ निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार शनिवार रात सड़क के किनारे पैदल जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद