फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में गांव लुजोता के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राजस्थान के अलवर के नारौड़ी निवासी अमन शर्मा की मौत हो गई। अमन बहरोड़ स्थित महेंद्रा फाइनेंस कंपनी में सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के भाई आशीष की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आशीष शर्मा ने एफआईआर में बताया कि 31 जुलाई को वह अपने भाई अमन के साथ किसी काम से नांगल चौधरी आया था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिलों से निजामपुर की तरफ जा रहे थे। अमन आगे चल रहा थे, जबकि आशीष पीछे आ रहा थे।
लुजोता गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक कच्चे रास्ते से तेज गति में मुख्य सड़क पर आ गया। आरोप है कि चालक ने न तो हॉर्न बजाया और न ही इंडिकेटर दिया। अचानक सामने आए ट्रैक्टर से अमन की बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे नागरिक अस्पताल नांगल चौधरी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई प्रदीप ने बताया कि कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें