फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायनियर कंपनी के नाम पर सरसों का नकली बीज बेचते युवक पकड़ा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने पायनियर बीज कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ नकली बीज बचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के कर्मचारी नवीन कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसको सूचना मिली थी कि एक युवक अनाज मंडी के गेट पर पायनियर कंपनी के नाम पर नकली सरसों के बीज की थैली बेच रहा है। सूचना पाकर मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के गांव चोरहा जाता निवासी उत्तम सिंह के पास तीन सफेद कट्टों में 81 बैग सरसों के बीज बरामद हुए। मौके पर ही कृषि विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। जांच करने पर पाया गया उक्त युवक पायनियर कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली बीज बचने में लगा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तम सिंह को गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें