फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहबाजपुर खालसा में युवक की पीट पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। शहबाजपुर खालसा में 40 वर्षीय भूपेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार अलसुबह 3 बजे हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए भूपेंद्र ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल भूपेंद्र को रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चोटें ज्यादा लगने की वजह से पीजीआई रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि झगड़ा किसी व्यक्तिगत विवाद को लेकर हुआ था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। झगड़ा होने का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक जांच के आधार पर हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें