फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं, त्योहारी सीजन में दिनभर रहता है जाम

Tue, 23 Sep 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- शंकर मार्केट में खड़े वाहन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र शुरू होने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाए जाने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से भीड़ से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। शहर में न पार्किंग की व्यवस्था है और न ही भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ऐसे में दिनभर मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है।
वहीं शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर प्रतिदिन खड़े रहने वाले करीब दस हजार वाहनों ने समस्या को और अधिक बढ़ा दिया है। शहर में एक भी पार्किंग नहीं होने से बाजारों में भीड़ और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर दिनभर रहता है जाम
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, गोशाला रोड, मसानी चौक, परशुराम चौक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक नहीं होने के कारण तंग सड़कों पर जाम लगा रहता है। नगर पालिका की ओर से आठ बार अस्थायी पार्किंग शुरू करने की योजना तैयार की गई, लेकिन पार्किंग नहीं बनाई जा सकी। पार्किंग के अभाव में शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

यहां होनी थी पार्किंग की व्यवस्था

नपा की ओर से शहर बालाजी चौक, नगर पालिका कार्यालय के सामने, पुराने किले के पीछे, भगवान परशुराम चौक पर बड़ा बाजार, हुड्डा पार्क के पास खाली जगह, ऑटो मार्केट के पीछे आदि स्थानों पर पार्किंग बनाने का विचार किया गया था। इसके लिए नपा की हर बैठक में प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदार अभी तक धरातल पर नहीं उतार पाए है।

- वर्जन:
त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में तीन-चार अस्थायी पार्किंग बनाने की योजना है। बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई जाएगी।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें