नारनौल। पुलिस ने नशीले पदार्थ (चिट्टा) के साथ प्रशांत निवासी गणेश कॉलोनी नारनौल को गिरफ्तार किया है। सीआईए नारनौल की टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर प्रशांत निवासी गणेश कॉलोनी नारनौल को काबू किया। उनकी मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पॉलीथिन में 23 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। संवाद