मंडी अटेली। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य विजय सिंह उर्फ सोनू दौगड़ा अहीर ने कहा कि स्वास्थ्य बजट में की गई बढ़ोतरी से प्रदेश के अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार होगा। जिलों में सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे मशीनें 30 जून 2026 तक उपलब्ध होगी। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विकास की घोषणा की। कॉलेज में लड़कों-लड़कियों के छात्रावास, शिक्षकों व कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टर, फार्मेसी, व्याख्यान कक्ष, बहुउद्देशीय हॉल, योग हॉल बनाए जाएंगे। यह स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के प्रयासों का परिणाम है। इससे क्षेत्र में आयुर्वेदिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। संवाद