फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दोस्तपुर निवासी अजय उर्फ लीलू के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान बस अड्डा भेडंटी के पास मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि दोस्तपुर निवासी अजय उर्फ लीलू उर्फ टाइगर के पास अवैध हथियार है और दोस्तपुर बस अड्डा के पास खड़ा है। सीआईए नारनौल की टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी। जहां एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर तेज गति से चलने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजय उर्फ लीलू उर्फ टाइगर बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें