फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारियों को वेतन देने की मांग

Wed, 18 Oct 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल में मांगों को लेकर नारेबाजी करते पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस में हुई। इसका संचालन जिला सचिव श्योताज सिंह ने किया। बैठक में केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी व जिले की पांचों शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें जिला प्रधान व अन्य वक्ताओं ने अधिकारियों व सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से आज कौशल निगम के तहत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने विभाग से कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड, आई कार्ड बनवाने, साबुन व चतुर्थ कर्मचारियों के प्रमोशन, मेडिकल बिल आदि मांगों को समय रहते हुए पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस बैठक के बाद अधीक्षक अभियंता ने भी बातचीत का समय दिया था, लेकिन वे वह उपस्थित नहीं है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। बैठक में केंद्रीय कमेटी से विजय कुमार, सुरेश यादव, श्रीभगवान शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भरत सिंह, देवेंद्र कुमार, सुमेर सिंह, बाबू लाल, अनिल फौजी, प्रवीण सोनी, दलीप कुमार, सरदार जसविंद्र सिंह, कर्ण सिंह, राजाराम, शेर सिंह, रामचंद्र व कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें