नारनौल। सीआईए पुलिस ने युवक को देसी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शहर थाना नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि रोहित कुमार निवासी नारायणपुर पंचरूकी, बिहार दशमेश नगर में रविदास मंदिर के गेट के बाहर अवैध हथियार लेकर खड़ा है। वह किसी वारदात की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मंदिर के बाहर पहुंची तो युवक तेजी से चलने लगा, मगर उसे पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम रोहित कुमार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास देसी रिवॉल्वर मिली। युवक के खिलाफ शहर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई। संवाद