फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यपाल आज करेंगे पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sat, 24 Feb 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
मेले में मुर्राह नस्ल की भैंस लेकर पहुंचा गांव ककराला निवासी धर्मबीर। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जाट-पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय 24 से 26 फरवरी तक लगने वाली 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का सुबह 10 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शुभारंभ करेंगे। डेयरी एवं पशुपालन विभाग तथा जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर के कुल 327 पशुपालकों ने प्रदर्शनी के लिए अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

पशु प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस, रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने पशुपालकों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानाकरी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगंतुकों को परेशानी न हो। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महा निदेशक डॉ. लालचंद रंगा, नोडल अधिकारी सुखदेव सिंह राठी, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, उप निदेशक डॉ. चंद्रभान सिंह सोनी, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी मोहम्मद जमाल व डीएसपी हरदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
आयोजन स्थल की चार जिलों से है बराबर दूरी:
हकेंवि आसपास के चार जिलों के पशुपालकों व प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले नागरिकों के लिए बराबर दूरी पर है। कार्यक्रमस्थल पर दो प्रदर्शनी हॉल बनाए गए हैं। इनमें डेयरी, बागवानी तथा खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक यंत्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा फसलों तथा पशुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दवाइयां की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पशुपालकों व उनके पशुओं के लिए टेंट लगाए गए हैं। प्रतियोगिताओं में हर रोज इनाम बांटे जाएंगे। इस दौरान लकी ड्रॉ निकालकर प्रतिदिन बुलेट मोटरसाइकिल व स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेंगे तीन दिनों के मुख्य अतिथि
तीन दिनों के लिए मुख्य अतिथियों का शेड्यूल जारी हो चुका है। 24 फरवरी को शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। वहीं 25 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल पहुंचेंगे। 26 फरवरी को समापन समारोह में राज्यसभा सदस्य बिप्लब देब शिरकत करेंगे।

कृषि के साथ दिखेगी प्रदेश की संस्कृति

पशु प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों के मनोरंजन के भी प्रबंध किए गए हैं। दिनभर जाने-माने लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत देसी रागनी, हरियाणवी गीत व नृत्य सहित अन्य लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा जादू का शो दिखाया जाएगा। इसके लिए एलईडी भी लगाई गई है।

पशुपालकों-किसानों के लिए बसों की व्यवस्था
विभाग की ओर से प्रदर्शनी में आने वाले किसान तथा पशुपालकों को लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। पहले दिन प्रदेशभर के लिए लगभग 200 बसों की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

इस रूट का करें प्रयोग
पशु प्रदर्शनी में पहुंचने के लिए 152डी व रेवाड़ी की तरफ से आने वाले कनीना-महेंद्रगढ़ रोड से गांव बुचावास गांव वाले कट से पाथेड़ा, अगिहार व मालड़ा होते हुए हकेंवि पहुंच सकते हैं। इसी तरह नांगल चौधरी, नारनौल से आने वाले स्टेट हाईवे से हकेंवि के गेट नंबर दो पर पहुंच सकते हैं। वहीं चरखी दादरी व भिवानी की तरफ से आने वाले लोग दादरी-नारनौल रोड से जाट रोड पर गेट नंबर दो तक पहुंचें। दादरी-नारनौल रोड पर गेट नंबर एक तीनों दिन बंद रहेगा। केवल गेट नंबर दो ही खुलेगा। सतनाली व नारनौल की तरफ से आने वाले नागरिक गेट नंबर दो पर पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें