नारनौल। नारनौल में हाईवे रोड 148बी रेलवे लाइन पटीकरा के पास पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बहरोड के गुवाना गांव के रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि बहरोड के गुवाना गांव का रवि स्कूटी लेकर रेलवे लाइन के नजदीक फ्लाईओवर पटीकरा के नीचे खड़ा है और उसके पास नशीला पदार्थ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी में दो सफेद पॉलीथिन नशीला पदार्थ से भरी हुई। जिनकी जांच की गई तो एक पॉलीथिन में नशीला पदार्थ चुरा पोस्त मिला, जिसका थैली सहित वजन किया तो कुल वजन 6 किलो 495 ग्राम हुआ। वहीं दूसरी पॉलीथिन को खोलकर चैक किया तो उसमें डोडा पोस्त मिला। उसका पाॅलीथिन सहित वजन किया तो 875 ग्राम हुआ। पुलिस ने दोनों का प्लास्टिक कट्टा में डालकर वजन किया तो कुल वजन 7 किलो 490 ग्राम हुआ।