कनीना। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम गश्त के दौरान धनौंदा मोड़ उन्हाणी में मौजूद थी। सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ रोड चेलावास के खेतों में शराब का ठेका खोला गया था। एक युवक बाजरा के खेत में अवैध शराब बेच रहा है। टीम ने बताए गए स्थान पर रेड की। जहां एक युवक बैठा था। नाम पता पूछा तो उसने मनीष बताया। आरोपी के पास शराब की दो पेटियां खुली रखीं मिली। जांच करने पर एक पेटी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब और दूसरी पेटी में 6 बोतल देसी शराब मिली। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया। संवाद