तीन दिन के रिमांड में होगी पूछताछ
शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस तीन दिन तक आरोपी को रिमांड पर लेकर डिवाइस व नकल के बारे में पूछताछ करेगी। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और अदालत के आदेशानुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जय ने दिया था इलेक्ट्रिक डिवाइस
प्राथमिक जांच में पकड़े गए आरोपी मिया ने बताया है कि नकल के लिए यह इलेक्ट्रिक डिवाइस उसके दोस्त जय ने दिया था। इस डिवाइस के माध्यम से आरोपी सवाल पूछ रहा था और बाहर से कोई व्यक्ति सवालों के जवाब दे रहा था।
एक युवक को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और आदेशानुसार तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड पूरा होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -एएसआई अमित कुमार, प्रभारी, आकोदा पुलिस चौकी