फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ही देश की शक्ति होते हैं : डॉ. पूर्ण प्रभा

Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60-राजकीय  महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में  आयोजित  कार्यक्रम में हिस्सा लेते  स्टाफ सदस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति इकाई ने नशा मुक्ति पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से अवगत कराना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टीमों ने नशे से होने वाली बीमारियों, शारीरिक व मानसिक क्षति, तथा समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूर रहकर ही वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं और देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
विद्यार्थियों को नशे की लत से बचने, उसके दुष्प्रभावों, समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला उच्चत्तर शिक्षा अधिकारी तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि युवा किसी भी देश की शक्ति होते हैं। हमें गर्व है कि भारत की लगभग 55 प्रतिशत आबादी युवाओं की है।
विज्ञापन

यदि इन युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले तो वे देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम में यशराज, सानिया, मुस्कान शामिल रहे। इन विजेताओं को निर्णायक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें