फोटो संख्या:82- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह
महेंद्रगढ़। डॉ भीमराव आंबेडकर भवन में रविवार को बावरिया समाज युवा एकता व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। जब युवा एकजुट होकर शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, तो समाज को नई दिशा और पहचान मिलती है। विधायक ने कहा कि बावरिया समाज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल सही मार्गदर्शन और अवसरों की। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मान, समानता और अधिकारों के लिए संगठित रहना जरूरी है। संवाद