फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेमीकंडक्टर टेक्निकल में रुचि नहीं दिखा रहे युवक

Sat, 28 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में 692 सीटों पर चार गुना आवेदन आ चुके हैं। पिछले वर्ष की बजाए इस वर्ष ज्यादा है। पिछले साल 668 सीटों पर 1230 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

आईटीआई में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वायरमैन ट्रेड में अधिक मारामरी है। इलेक्ट्रीशियन की 40 सीटों पर 717 व फिटर ट्रेड में 316 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे कम सेमीकंडक्टर टेक्निकल में 24 सीटों पर महज सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर ने बताया कि महेंद्रगढ़ आईटीआई में 23 ट्रेडों की 692 सीटों पर 2564 आवेदन प्राप्त हो चुके है। विभाग की ओर से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा समाप्त हो गई है। तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों की सूची में नाम आता है।
विज्ञापन

वह संस्थान में आकर कमेटी के द्वारा दस्तावेजों की जांच करवाकर आठ जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकता है। 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। महेंद्रगढ़ आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 40 सीटों पर 717 व फिटर ट्रेड में 40 सीटों पर 316 आवेदन प्राप्त हो चुके है। वहीं सबसे कम सेमीकंडक्टर टेक्निकल में सात आवेदन प्राप्त हुए है। महिला आईटीआई में 205 सीटों पर आए महज 103 आवेदन प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें