महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक से बदलाव यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा महेंद्रगढ़ से शुरू होकर प्रदेश की 21 विधानसभाओं में पहुंचकर 24 दिसंबर को कैथल में पूरी होगी। पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ से बदलाव यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
डॉ. मनीष ने बताया कि सुबह 10:15 बजे राव तुलाराम चौक के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में हवन व पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद 11:15 बजे राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 11:30 बजे राव तुलाराम चौक के नजदीक पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की ओर से पत्रकारवार्ता की जाएगी। 12 बजे राव तुलाराम चौक से ही बदलाव यात्रा शुभारंभ किया जाएगा तथा राव तुलाराम चौक से परशुराम चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।