19jjrp04- सिलानी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सूर्य नमस्कार करते युवा। स्रोत-आयोजक
- फोटो : संवाद
झज्जर। सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजीव गांधी खेल परिसर सिलानी में महावीर योगाचार्य ने सूर्य नमस्कार करवाया। ब्लॉक की नोडल ऑफिसर डॉक्टर सुमन ने बताया कि मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. नमिता जाखड़, कुश्ती कोच कदम, गांव के प्रधान महावीर, नरेंद्र पहलवान, राजपाल, अरुण शास्त्री उपस्थित रहें। संवाद