फोटो संख्या:80- गांव माजरा कला में ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस---स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। पुलिस टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव देवास व माजरा कलां का दौरा किया। गांव देवास में पोस्ट ऑफिस के पास व गांव माजरा कलां में पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने भाग लिया। निरीक्षक शारदा व उनकी टीम ने बताया कि पुलिस नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रयासरत है। महिलाओं को डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। संवाद