फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव दूलोठ अहीर में रविवार रात को मानसिक रूप से परेशान 36 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट में पत्नी व सास पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दूलोठ अहीर निवासी दीपक ने बताया कि वह रविवार रात अपने परिवार से मिलने के लिए गुरुग्राम से दूलोठ अहीर आया था। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह अपने भाई अशोक से मिला तो उसने बताया कि वैसे तो ठीक है, लेकिन उसकी पत्नी और उसकी मां से परेशान है। उसके बच्चों के साथ भी पत्नी का कोई लगाव नहीं था, जिसके कारण व मानसिक रूप से परेशान रहता था। पिछले 6 महीने से उसकी पत्नी सविता व मम्मी अंगूरी देवी बार-बार मरने और जेल भेजने की धमकी देते थे। अशोक को बार-बार उसके बच्चे छीनने की धमकी दी जा रही थी। उसकी पत्नी सविता का बच्चों पर कोई प्रेम भावना नहीं थी। मानसिक रूप से परेशान 36 वर्षीय अशोक ने अपने मकान के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतक के भाई दीपक के बयान पर सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक अशोक के दो लड़के हैं जो कि एक 11 व 13 वर्ष का है। पुलिस शिकायत में के आधार पर मृतक की पत्नी सविता व सविता की मां अंगूरी देवी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पत्नी को बर्दाश्त नहीं कर पाया

पुलिस की ओर से शव की जांच करने पर मृतक की पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में अशोक ने लिखा कि वह अपनी मर्जी से मर रहा है। वह अपनी पत्नी को बर्दाश्त नहीं कर सका। उसके दो बच्चे हर्ष व गौतम को उसकी पत्नी से बचा लेना। मेरी पत्नी से मेरे बच्चों को बचा लो। अशोक की आखरी इच्छा है कि सविता को मेरे बच्चों मत देना। वह मम्मी ताना के कारण जा रहा है, मम्मी तू खुश रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें