मंडी अटेली। अटेली पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का केस दर्ज किया है। गांव बेवल निवासी बिरेंद्र सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 16 अप्रैल को उसका भाई सुरेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर अटेली से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था। जब वह बाइपास के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से एक बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी तथा मौके से भाग गया, जिसके बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसे उपचार के लिए नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।