नारनौल। अटेली से नारनौल आ रहा एक युवक गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शिकायत में रामबास निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह पावर माइक्रो फाइनेंस में काम करता है। वह वीरवार को अपने दफ्तर अटेली से नारनौल अपनी बाइक पर आ रहा था। जैसे ही वह पटीकरा मोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक इको गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया और बेहोश हो गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर इको गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।