फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की गलियों में नहीं खाने पड़ेगे हिचकोले, नप ने लगाए टेंडर

Thu, 29 May 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13नारनौल के सैन चैक की टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की गलियों में अब वाहन चालकोें को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। जल्द 15 से अधिक गलियों की सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर भी लगाया जा चुका है। इससे पहले भी नगर परिषद की तरफ से विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाए गए थे। अब नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 14 में कमल सैनी के घर से लाल चंद के घर तक आइपीबी टाइल रोड निर्माण 3.20 लाख रुपये में निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा वार्ड नंबर 27 में संजय सोनी के घर से मुन्ना के घर तक गली का 5.07 लाख रुपये में निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 19 में धूप सिंह के घर से मित्तल के घर तक आइपीबी टाइल रोड के निर्माण पर 4.22 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 27 में बुधु माता मंदिर से महावीर डेयरी तक स्टॉर्म वाटर पाइप बिछाई जाएगी, जिस पर 4.23 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में गुरुद्वारा से पार्क तक गली निर्माण पर 3.78 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 15 में लीलाराम से दीपक के घर तक आइपीबी रोड निर्माण 4.42 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 16 में राम सिंह के घर से भीम सिंह आटा चक्की तक आइपीबी टाइल निर्माण पर 5.09 लाख रुपये खर्च होंगे।
वार्ड नंबर 15 में कबीर आश्रम के पुराने भवन को गिराने व पुनर्निर्माण का टेंडर छोड़ा गया है, जिस पर 10.70 रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 5 में मुख्य मार्ग से संतरों के घर तक गली निर्माण पर 4.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 5 में नरेश के घर से भूपेंद्र तक गली निर्माण पर 3.81 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 5 में रोहताश गोसाई से बाबूलाल गोसाई के घर तक गली निर्माण पर 1.69 लाख रुपये खर्च होंगे।

इंसेट
वार्ड 3 के जोहड़ की होगी चहारदीवारी
गांव नूनी में 3.64 लाख रुपये में जोहड़ की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वार्ड नंबर 6 में मोडावाला मंदिर के पीछे पुल निर्माण किया जाएगा, जिस पर 2.11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 10 में विभिन्न गलियों, सड़कों, नालियों, जालियों और फ्रेम आदि की मरम्मत की जाएगी। इस पर 7.62 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर एक में जोहड़ की चहारदीवारी पर 5.08 लाख रुपये खर्च होंगे।
इंसेट

सेक्टर 1 और वार्ड 31 में मैनहोल व नालियों की होगी सफाई:

नगर परिषद की तरफ से सेक्टर एक फेज एक व दो और वार्ड नंबर 31 में विभिन्न स्थानों पर मैनहोल, गली चैंबरों की पुरानी पाइप लाइनों की सफाई करवाई जाएगी। साथ ही विभिन्न स्थानों पर नाले नालियों की सफाई करवाई जाएगी। इससे बारिश के सीजन में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन:

शहर में जिन मोहल्लों की सड़के क्षतिग्रस्त थीं, उनके निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही इन मोहल्लों में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें