फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दस रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

Thu, 03 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04नारनौल की नई अनाज मंडी में खुलेगी अटल किसान मजदूर कैंटीन।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल, नांगल चौधरी और कोसली मंडी में जल्द ही किसानों को अटल किसान मजदूर कैंटीन में खाना मिलना शुरू होगा। यह खाना मजदूर को मात्र दस रुपये में भरपेट खाना मिलेगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर 62.7 लाख रुपये में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली जाएगी। यह सुविधा किसानों और मजदूरों को खरीफ फसल की बिक्री से पहले मिलने की संभावना है। मुख्य प्रशासक हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड पंचकूला ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
हरियाणा की 40 अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीन खोली जाएगी। इन मंडियों में किसानों,आढ़तियों व दूसरे लोगों को 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से भोजन मुहैया करवाया जाएगा। हालांकि यह कैंटिन अप्रैल तक खोली जानी थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने से शुरू नहीं हो सकी। अब कोसली, नारनौल व नांगल चौधरी में 62.7 लाख रुपये की लागत से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन




सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं तैयार करेंगी खाना



अटल किसान मजदूर कैंटीन में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं खाना तैयार करेंगी। कैंटीन में खाना खाने वाले किसान, मजदूरों से दस रुपये लिए जाएंगे। इन कैंटीन में कोई भी बाहरी व्यक्ति भी खाना खा सकता है। हालांकि सबसे ज्यादा उन किसानों को फायदा होगा जो मंडी में अपने अनाज की बिक्री के लिए आते हैं। अब वह खाने के लिए परेशान नहीं होगे।




इस स्थानों पर भी खुलेगी कैंटीन

नारनौल, नांगल चौधरी व कोसली सहित प्रदेश की 40 अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू की जाएगी। इसमें अंबाला कैंट, चरखी दादरी, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तिगांवा, मोहाना, जाखल, रतिया, भटू कलां, भूना, सोहना, हिसार, उकलाना, बास, फतेहपुर पुंडरी, सीवन, पाई, राजौंद, जुंडला, कुंज पुरा, निगढू, शाहाबाद, बबीन, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावडू, हसनपुर, पलवल, हथीन, इसराना, कोसली, महम, ढींग, ऐलनाबाद, रानिया, मस्तफाबाद, रादौर, सढौरा आदि शामिल थे।



नांगल व नारनौल में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली जाएगी। इसका टेंडर लगा दिया गया है। नांगल चौधरी, नारनौल व कोसली की मंडियों में 62.7 लाख रुपये में कैंटीन खोली जाएगी। जहां दस रुपये में किसान व मजदूरों को खाना मिलेगा।-विक्रम सिंह, जेई मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें