फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेरिट सूची में नाम आते ही मिलेगी सूचना, तय समय करें रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की आईटीआई में पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद 36 आवेदकों ने अपने दस्तावेज सत्यापित कराए। संस्थान की ओर से सूची के आवेदकों को संदेश और कॉल के माध्यम से दाखिला की सूचना दी जा रही है। कमेटी ने आवेदकों से सूचना मिलने पर तय समय संस्थान में रिपोर्ट करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

छात्रों की सुविधा के लिए संस्थान की ओर से अवकाश के दिन भी आईटीआई खुली रखी गई ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो। पहली मेरिट सूची में शहर की आईटीआई में कुल 280 सीटें आवंटित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदकों को अपने दस्तावेज जांच कराने होंगे।
दाखिला प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति अब शनिवार को भी दस्तावेज की जांच करेगी। इससे उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो कार्यदिवस में नहीं आ पाते। आवेदक दस्तावेज सत्यापन के बाद अपनी फीस भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं। आवंटित सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही सभी दस्तावेज की दो-दो कॉपी संस्थान में जमा करानी होंगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही छात्र अपनी दाखिला फीस जमा कर पाएंगे।
28 को जारी होगी दूसरी सूची
संस्थान में दाखिला के लिए अब दूसरी मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची के बाद विद्यार्थियों को ट्रेड बदलने का समय दिया जाएगा और रिक्त सीटें भी प्रदर्शित की जाएंगी। फिलहाल 280 में से 36 सीटें भर चुकी हैं।

वर्जन:
विद्यार्थियों को राहत के देने के लिए अवकाश के दिन कमेटी ने आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित किए। इससे दाखिला प्रक्रिया सुचारू रहेगी और विद्यार्थियों को भी परेशानी नहीं हो पाएगी। सभी फोन के माध्यम से सूचना दी जा रही है। - विनोद कुमार, दाखिला नोडल अधिकारी, आईटीआई, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें