फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लेकर कर सकते हैं सफर

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बीकानेड मंडल के अधीन आने वाले सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना स्टेशनों से शनिवार से ट्रेनों में अनारक्षित टिकट सुविधा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2020 में लगे पहले लॉकडाउन के बाद से ही इस मार्ग पर ट्रेनों में अनारक्षित टिकट सुविधा बंद कर दी गई थी। केवल टिकट आरक्षण कराने वालों को ही ट्रेनों में यात्रा की सुविधा थी। अब अनारक्षित सुविधा शुरू करने से इन स्टेशनों पर प्रतिदिन ट्रेनों में सफर करने वाले क्षेत्र के करीब 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
इससे पहले केवल तीन गाड़ियों में ही थी अनारक्षित व्यवस्था
महेंद्रगढ़ रूट से दिल्ली की तरफ जाने वाली तीन गाड़ियों में ही रेवाड़ी तक अनारक्षित टिकट का लाभ दिया जा रहा था। लेकिन अब गाड़ी संख्या 14727-28 दिल्ली तिलकब्रिज वाया महेंद्रगढ़ से श्रीगंगानगर को छोड़कर सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना स्टेशनों से गुजरने वाली 10 ट्रेेनों में काउंटर से टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन

14727/28 में अनारक्षित व एमएसटी पास की उठाई मांग
दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14727-28 दिल्ली तिलकब्रिज वाया महेंद्रगढ़ से श्रीगंगानगर का ठहराव अधिकांश स्टेशनों पर है। लेकिन रेलवे द्वारा अभी तक इस गाड़ी में अनारक्षित व एमएसटी पास की सुविधा शुरू नहीं की है। यह गाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है। यह गाड़ी महेंद्रगढ़ स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। वहीं दिल्ली से महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रात में 9.55 बजे पहुंचती है। इस गाड़ी से व्यापारियों, विद्यार्थियों, रोजी-रोटी के लिए रेवाड़ी, गुरुग्राम, धारूहेड़ा, दिल्ली जाने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलता है।
लॉकडाउन के दौरान बंद गाड़ियों का नहीं हुआ संचालन
पहले लॉकडाउन मार्च 2020 के दौरान रेलवे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रूट पर छह ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। देशभर में लॉकडाउन के दौरान बंद गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो गया है, लेकिन इस रूट पर अधिकारियों की अनदेखी के चलते बंद ट्रेनों को शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जो कोच अनारक्षित किए गए हैं अब उनमें यात्री काउंटर से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। महेंद्रगढ़ से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14727/28 में अनारक्षित सुविधा लागू नहीं रहेगी। इसमें पूर्व निर्धारित टिकट से ही यात्रा हो सकेगी। - अशोक, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें