फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनपसंद सीट के लिए दोबारा कर सकते हैं आवेदन

Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या=69- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में दा​खिला लेते विद्यार्थी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों का दाखिला लेने और दस्तावेज जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन है। मंगलवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची में 119 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 80 विद्याथीZ दाखिला ले चुके हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर ने बताया कि संस्थान में 23 ट्रेड के 692 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। सोमवार को दस्तावेज जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। सोमवार को दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा तथा मंगलवार को फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि रहेगी।
संस्थान में अवकाश के बाद भी कमेटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। उन्होंने बताया कि 16 से 19 जुलाई तक विभाग की ओर से दोबारा से पोर्टल ओपन किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी दाखिला के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं जिस विद्यार्थियों को पहली व दूसरी मेरिट सूची में दाखिला नहीं लिया या मनपसंद सीट नहीं मिली वह दोबारा पंजीकरण करवाकर मनपसंद सीट के लिए आवेदन कर सकता हैं।
विज्ञापन

22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 26 जुलाई तक विद्यार्थियों की दस्तावेजों की जांच की जाएगी और 27 जुलाई को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार की दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 80 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। 511 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें