फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में बच्चों को कराया योग

Tue, 11 Jun 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- गांव देवनगर में  योगा करते बच्चें व युवा--स्रोत--आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राष्ट्र के विकास के लिए मनुष्य-मनुष्य का अत्यंत आवश्यक है। एक सफल, सबल, कर्तव्य परायण तथा समर्थ नागरिक का निर्माण बचपन से ही प्रारंभ होता है। गांव देवनगर के सरपंच कृष्ण कुमार आर्य ने ग्राम के लघु सचिवालय प्रांगण में जारी आर्यवीर दल के आवासीय शिविर के दूसरे दिन संबोधित किया।
विज्ञापन

शिविर संयोजक राजेश कुमार आर्य, जितेंद्र, अनिल आर्य, मास्टर ऋषिपाल ने बताया कि शिविर में बच्चों को योग करवाया गया। सुबह 5:15 बजे से सभी शिविरार्थियों ने योगाभ्यास, व्यायाम का अभ्यास किया। इसके उपरांत बच्चों ने श्रद्धापूर्वक हवन किया। इंद्रपाल ने बताया कि शिविरार्थी बच्चों, नाश्ते व भोजन की व्यवस्था की गई।
निलेश मुदगल ने बताया कि बच्चों को प्राणायाम, आसन, आत्मरक्षा, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, यज्ञ आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाली कक्षाओं में बच्चों को शरीर विज्ञान (एनाटॉमी -फिजियोलॉजी), वैदिक गणित, आयुर्वेद, संस्कृत संभाषण, अंग्रेजी संभाषण, अर्थ प्रबंधन, चरित्र निर्माण, समग्र स्वास्थ्य एवं विकास जैसे आवश्यक विषयों से शिविरार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें