फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में कराया योगाभ्यास

Tue, 16 Jun 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 3निजामपुर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार।
विज्ञापन
निजामपुर। खंड स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए विभागीय तैयारी तेज कर दी गई है। निजामपुर में बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन



निजामपुर के नोडल अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20 जून को पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंच, समिति के चेयरमैन, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की राष्ट्रीय थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है जबकि राज्यस्तरीय थीम योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा रहेगी। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा।


बीडीपीओ अशोक कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें