फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास से दूर होता है मानसिक तनाव : प्रशिक्षक

विज्ञापन
फोटो 17 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लेकर योगाभ्यास करते। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सिहमा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ग्राम पंचायत गुवानी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन व पद्मासन सहित कई अन्य योगासन किए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव और ग्रामीणों ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें