महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस की दोनों इकाइयों की ओर से महायचान मोहल्ले में शिविर में छात्राओं को सूर्य नमस्कार, योगासन एवं प्राणायाम विधियों का प्रशिक्षण दिया। आयुष विभाग में कार्यरत सुनील देवी ने मानसिक तनाव से उत्पन्न सिरदर्द से छुटकारा पाने व नेत्र ज्योति बढ़ाने में उपयोगी त्राटक क्रिया एवं योगनिद्रा इत्यादि यौगिक क्रियाओं का भी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि यह शरीर, मन एवं आत्मा को संतुलित करने की एक पद्धति है व योग को अपनाकर एक संयमित अनुशासित, सकारात्मक जीवन जी सकते हैं। संवाद