फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग ब्रेक मानसिक तनाव को कम में उपयोगी

Fri, 28 Nov 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-पितामह कान्हा  सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में योगा करते विद्यार्थी ---स्रोत- 
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में शुक्रवार को बाल विवाह उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बलराज ने विद्यार्थियों को गहरी सांस, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि निरंतर कार्य या पढ़ाई के बीच अल्प समय का योग ब्रेक मानसिक तनाव को कम करने एवं शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने में अत्यंत सहायक है। छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन करते हुए नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. आशा, डॉ. संदीप ककरालिया, डॉ. प्रदीप, डॉ. माया, डॉ. नीलम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें