फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए योजनाबद्ध प्रयास जरूरी : कुलपति

Fri, 28 Nov 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कार्यशाला को संबोधित करते प्रो. राकेश कुमार शर्मा--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा एनआईआरएफ के लिए विभागीय गतिविधियों व डाटा संकलन के संरेखन पर केंद्रित कार्यशाला में कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए योजनाबद्ध सामूहिक प्रयास आवश्यक है। गुणवत्ता निरंतर योजना, पारदर्शिता और टीमवर्क से विकसित होती है। कुलपति ने कहा कि यह कार्यशाला एनआईआरएफ एवं अन्य राष्ट्रीय रूपरेखाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, शोध अधिष्ठाता, शैक्षणिक अधिष्ठाता, आईक्यूएसी सदस्य तथा विभागीय आईक्यूएसी समन्वयक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें