फोटो 16 शिविर में योग की बारीकियों को सिखाते विशेषज्ञ। विभाग
- फोटो : 1
मंडी अटेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत गांव नूनी कलां में चल रहे योग सहायक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन पूरा हुआ। जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से चल रहे। इस शिविर में योग सहायकों को सामूहिक प्रदर्शन के लिए जरूरी बारीकियां सिखाई गईं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में योग सहायकों की अहम भूमिका है, इसलिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर पूरा फोकस है।