फोटो नंबर-03रक्तदान करने वाली छात्राओं को बैज लगाते अतिथि व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
- फोटो : 1
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत महिला प्रकोष्ठ एवं बाबा निहालचंद सेवा दल पटीकरा के सहयोग से जागरूकता रैली, निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और आमजन में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओमप्रकाश यादव की पत्नी सुमन बाला रही जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नागरिक अस्पताल सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार व पूर्व सीएमओ डॉ. संजय बिश्नोई उपस्थित रहे।