फोटो नंबर-07योगाभ्यास करते आईटीआई के विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। शहर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशिबाला व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने भगवान धन्वंतरि के सामने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि योग करने से शरीर ही नहीं मन व आत्मा का भी विकास होता है। अंतकरण अगर हमारा शुद्ध है तो हम सभी के साथ मिल-जुलकर रह सकते हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशिबाला ने कहा कि 16 जून से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षक शिविर का शुभारंभ किया गया है।
इसमें महेंद्रगढ़ के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी के कैडेट्स, स्काउटस, नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारी व इच्छुक आमजन इस शिविर में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार, सुनील यादव, सत्यनारायण जांगड़ा, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. अमीत, डॉक्टर चंचल, डॉक्टर मनीष व पवन कुमारी आदि उपस्थित रहे।