फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-11 लंबी कूद में याशिका ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। ककराला में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के मुकाबलों का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विक्रम सिंह, डॉ. हंसराज गुर्जर और पीटीआई शिव रत्न ने किया। अंडर-11 लंबी कूद में एसएमएस स्कूल कनीना की याशिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की भाविका दूसरे और मॉडर्न स्कूल भोजावास की हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं। वालीबॉल प्रतियोगिता में आरएचएम पोता की टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी में एसआरटीआर सुरजनवास की टीम ने अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में जीत दर्ज की। खो-खो अंडर-11 में 39 विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाया।
विज्ञापन

विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहनशक्ति बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें