फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में यश अव्वल

Wed, 04 Dec 2024 11:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9राजकीय महाविद्यालय नारनौल में स्वस्थ जीवन शैली पर आयोजित विस्तार व्याख्यान में हिस्सा ल
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस के सानिध्य में स्वस्थ जीवन शैली पर व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी और प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि व्याख्यान में मुख्य वक्ता योगी यशपाल आर्य प्रांत सचिव आरोग्य भारती हरियाणा रहे।
विज्ञापन

यशपाल आर्य ने कहा आहार की पवित्रता से मन पवित्र होता है और मन पवित्र से विचारों में पवित्रता आती है। जिससे हम सब अपने परिवार सहित इष्ट मित्रों को भी निरोगी बना सकते हैं। इसी कड़ी में जिला कार्यकारिणी सचिव डॉ. नितिन योगी ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार रखें। डॉ. सत्यपाल सुलोदिया ने बताया कि योगी यशपाल आर्य ने आरोग्य संपदा नामक पुस्तक की प्रति भेंट की और इसकी प्रतियां महाविद्यालय के पुस्तकालय में भी रखवाई, क्योंकि इस प्रकार की पुस्तकें पढ़ने से विद्यार्थियों की दिनचर्या और खान-पान, जीवनशैली व चरित्र विशेष रूप से प्रभावित होता है।
इस मौके पर डॉ. आशीष ने बताया कि युवा महोत्सव में संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के छात्र यश शर्मा ने विश्व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इस विद्यार्थी को प्राचार्या और योगी यशपाल आर्य ने पारितोषिक और सर्टिफिकेट देकर इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर डॉ. जगजीत सिंह मोर, सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. अनीस, डॉ. सुभाष चन्द्र व डॉ. सोनू जागलान आदि स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें