फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार यश व सपना ने जीता

Sat, 29 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 07विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते आयोजक। संस्थ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में शनिवार को 29वीं वार्षिक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार यश व सपना ने जीता।
विज्ञापन

गजराज सिंह ने विद्यार्थियों को खेल को खेल की भावना से खेलने व इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व संपूर्ण विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। खेलकूद से हमारे अंदर टीम भावना व एकाग्रता का विकास होता है।
प्राचार्य डॉ. सुमन यादव की अध्यक्षता में चल रही 29वीं वार्षिक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शनिवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. गजराज सिंह ने मुख्य अतिथि व डॉ. इंद्रजीत सिंह व राजकुमार ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी अपनी भागीदारी बनाए रखनी चाहिए। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर अजीत सिंह, निर्मला, प्रेम, सोमदत्त, सुभाष, डॉ. सुषमा, डॉ. सुशील व ललित सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें