फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11 से 15 दिसंबर तक अग्रोहा शक्तिपीठ में होगा यज्ञ

Wed, 04 Dec 2024 11:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 02अग्रवाल सभा में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित संस्था सदस्य। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने माल्यार्पण किया। अग्रवाल सभा प्रधान प्रेमचंद गुप्ता और रमेश चंद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन पूरे भारतवर्ष में हर महीने की शुक्ल पक्ष एकम तिथि को किया जाता है। गर्ग ने कहा कि कहा कि 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक अग्रोहा शक्तिपीठ में चतुर्थ 18 कुंडीय यज्ञ होने जा रहा है। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष सावित्री संघी, शहरी अध्यक्ष सुशीला गोयल, राजबाला गर्ग, संजू अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें