फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सभा के चुनाव 1 नंवबर को, 27 अक्तूबर तक ले सकते हैं नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
यादव सभा के मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि यादव सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की जांच की गई है। यह जानकारी देते हुए यादव सभा के मीडिया प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा व निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुमेर सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं। किसी भी नामांकन पत्र पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। अब 27 अक्तूबर को 3 बजे तक नामांकन वापसी और उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन शाम 3:30 बजे तक कर दिया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो उम्मीदवारों को चिह्नों का आवंटन भी इसी दिन होगा। मतदान के लिए 1 नवंबर सुबह 8 से 3:30 बजे तक समय रखा गया है। यदि सर्व सम्मति नहीं बनती है तो इसी दिन मतदान के उपरांत उसके बाद मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभी उम्मीदवार वोटिंग के समय यादव सभा महेंद्रगढ़ द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें