फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल समस्या पर एक्सईएन ने किया जलघर का निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव बाघोत में पेयजल समस्या को लेकर जलघर का निरीक्षण करते जनस्वास्थ्य अ​भियांत्
विज्ञापन
कनीना। गांव बाघोत में पेयजल समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन प्रदीप यादव ने जलघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नहर से जलघर तक आने वाले नाले में रुकावट पाई गई और इसके कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस पर एक्सईएन ने जांच के बाद जल्द नई पाइपलाइन बिछाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक नई पाइपलाइन का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक अस्थायी व्यवस्था के तहत जोहड़ भरने वाले कच्चे नाले के माध्यम से जलघर के टैंक को भरवाया जाएगा। साथ ही नहर में पानी आने से पहले नाले की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए ताकि गांव में पेयजल की कमी न हो।
इस दौरान उन्होंने विभाग के जेई पवन कुमार को जोहड़ वाले नाले की तुरंत सफाई करने और नहर में पानी आने पर जलघर के तालाब को भरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव के सरपंच राजेंद्र पहलवान व ग्रामीण महावीर पहलवान ने अधिकारियों को गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया और एक्सईएन ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें