कनीना। स्वास्थ्य मंत्री से गांव पोता में पेयजल संकट की शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मंत्री के निर्देश पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने गांव पहुंचकर जलघर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मंत्री आरती सिंह राव से मिलकर गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया था। इस पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन प्रदीप यादव को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद शुक्रवार को एक्सईएन प्रदीप यादव ने गांव पोता पहुंचकर जलघर का निरीक्षण किया व पानी की कमी से प्रभावित ढाणी क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।