संवाद न्यूज एजेंसी
सतनाली। नारनौल में हाल ही में संपन्न हुई जिलास्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में सतनाली खंड के बाबा गोसांई अखाड़ा सतनाली के पहलवानों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। सतनाली क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शनिवार को विजेता पहलवानों को सम्मानित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में काजल को जिला कुमारी व साहिल को जिला कुमार का खिताब मिला था। अखाड़ा के मुख्य कोच अनिल कुमार ने बताया कि गत 24 जून को शुरू हुई दो दिवसीय जिला कुमार जिला केसरी अखाड़ा प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में लखन, जतिन, साहिल, देवासू, पियूश, विशेष, भूपेन्द्र, सुमित, राहुल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सौरभ, रमन, सतेन्द्र, दीपक, द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों के अलग-अलग वर्ग में यशोदा, काजल, प्रीति, अलका विजेता बनीं। जबकि निशा, बबीता अपने-अपने वर्गाें की उप विजेता रहीं। वहीं साहिल ने जिला कुमार, और काजल ने जिला कुमारी का खिताब हासिल किया।
सतनाली के बाबा गोसांई अखाड़ा में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दीवान सिंह शेखावत, ओमप्रकाश फोजी, होशियार पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, नीरज, मुंशी सिंह, जितेन्द्र, राकेश, भवानी पंच, संजय पंच, सोहन सिंह शेखावत, पवन पहलवान, मुकेश पहलवान, मुन्नीलाल पहलवान, गोविंद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।र