30-रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल के दौरान तनीषा को विजय घोषित करत
रोहतक। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला की महिला व पुरुष कुश्ती टीम का शुक्रवार को चयन किया गया। खेल विभाग की ओर से आयोजित महिला कुश्ती व ग्रीको रोमन कुश्ती चयन में खिलाड़ियों ने दांव-पेच दिखाए।
सर छोटूराम स्टेडियम में महिला वर्ग कुश्ती टीम के 50 किलोग्राम भार वर्ग में तनीषा, 53 किलोग्राम में मुस्कान, 55 किलोग्राम में अदिति, 57 किलोग्राम में रविना, 59 किलोग्राम में सलोनी, 62 किलोग्राम में स्नेहा, 65 किलोग्राम में तमन्ना, 68 किलोग्राम में कीर्ति, 72 किलोग्राम में रिया व 76 किलोग्राम भार वर्ग में सुप्रिया का चयन किया गया।
कुश्ती खेल इंचार्ज प्रदीप गुलिया ने बताया कि पुरुष वर्ग ग्रीको रोमन कुश्ती में 55 किलोग्राम भार वर्ग में विजय, 60 किलोग्राम में विशाल, 63 किलोग्राम में विवेक, 67 किलोग्राम में आशु, 72 किलोग्राम में सुनील गुज्जर, 77 किलोग्राम में सुनील कुमार, 82 किलोग्राम में प्रमोद, 87 किलोग्राम में हैप्पी, 97 किलोग्राम में वत्सल व 130 किलोग्राम भार वर्ग में यतीन राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयनित हुए।