फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां चंद्रघंटा की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना

Sat, 21 Mar 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57 गांव सिसोठ मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चुंदरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की अराधना की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव व प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्र में मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती की जाती है। सुबह श्रद्धालु हवन करते हैं। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी के दरबार में नियमित अखंड ज्योत जल रही है।
मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद व कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रणधीर सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन रात आठ बजे महंत शक्ति नाथ महाराज के सानिध्य में दुर्गा स्तुति और महामाई का गुणगान किया जाता है। ग्रामीण महिलाएं भजन गाती हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के उप प्रधान विजय सिंह, सह कोषाध्यक्ष शिव कुमार, कमेटी सदस्य सूबेसिंह, राधेश्याम ने बताया कि 27 मार्च को माता का मेला और भंडारे का आयोजन होगा। इसमें दिल्ली, लुधियाना, जयपुर, कोलकत्ता के भक्त आएंगे। कोलकाता की माया देवी एवं उनके पति सत्यनारायण प्रतिदिन मंदिर में मां की सेवा में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें