मंडी अटेली। छात्र संघ के पूर्व प्रधान धन्नौंदा निवासी अनिल प्रधान ने पोती होने पर खुशियां मनाईं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कुआं पूजन और प्रतिभोज का आयोजन किया।
निजी स्कूल के संचालक व छात्र संघ के पूर्व प्रधान अनिल के पोती होने पर बाबा दयाल मंदिर में हवन, भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारा हुआ। अनिल प्रधान के पुत्र राहुल यादव व पत्नी पूनम यादव के बेटी हुई है। उसका नामकरण आराध्या किया गया। उसकी छठी मनाई व रविवार को कुआं पूजन की रस्म के अलावा बाबा दयाल मंदिर धन्नौदा में भंडारा हुआ। इस मौके पर अटेली महिला कालेज के प्राचार्य प्रवीण कुमार, लेक्चरर आनंद स्वरूप, चेयरमैन मनीषा जीतू यादव, जगजीवन राम गर्ग, होशियार सिंह मौजूद रहे।