फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन

Mon, 14 Oct 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-14अटेली की रामलीला में राजतिलक की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय झंडा चौक पर श्री शिव रामलीला समिति के नेतृत्व में चल रही रामलीला का श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इसमें मुख्य अतिथि रहे अरुण राजपुरा ने श्रीराम का राजतिलक किया।
विज्ञापन

देर रात को झंडा चौक पर श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इसके साथ रामलीला का समापन हो गया व पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच राज्याभिषेक की परंपरा निभाई गई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सीता और लक्ष्मण को हनुमान सहित राजगद्दी पर बुलाया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इस मौके पर गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, पिंकू शर्मा, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, उमेश शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, घनश्याम सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें